लखीमपुर खीरी : एस डी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का विदाई समारोह धूमधाम के साथ संपन्न

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) एस डी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अरविन्द पाण्डेय रहे और विशिष्ट अतिथि ग्लोबल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज वर्मा, आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाए देते हुए कहा कि जीवन में काफी कठिनाइयां आएंगी लेकिन छात्रों में यदि लगन और आत्मविश्वास बना रहे तो सफलता निश्चित है। उन्होंने कहा कि अनुशासन,ईमानदारी और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिससे देश की उन्नति में आप अपना योगदान दे सके। उन्होंने कहा छात्र छात्राएं देश का भविष्य है और छात्र-छात्राओं का नैतिक कर्तव्य है कि अपनी शिक्षा को पूर्ण कर के देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें।
विशिष्ट अतिथि मनोज वर्मा और महेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए छात्र-छात्राओ को प्रेरित करते हुए परीक्षा से संबंधित जानकारी दी और उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा एवं योगवती वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महेंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सिम्पी चौधरी, अंशिका राठौर, रीता यादव, छत्रपाल वर्मा, उपेंद्र वर्मा, प्रवेशिका श्रीवास्तव, गोल्डी देवी, डाली देवी, अनुष्का यादव, राधा वर्मा सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।