लखीमपुर खीरी : धौरहरा तहसील में एडीएम का औचक निरीक्षण, अभिलेख रख-रखाव पर जताई नाराजगी

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को तहसील धौरहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। कई अभिलेखों पर धूल जमी मिली, जिस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में आरके राजीव का कार्य भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय के पेशकार के नए होने पर उन्हें प्रशिक्षण दिलाए जाने की बात कही गई। साथ ही पेशकार तहसीलदार को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। एडीएम ने तहसील भवन की रंगाई-पुताई, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता जताई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।