फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 88 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 32, पुलिस विभाग की 24, विद्युत विभाग की 03, विकास विभाग की 09, आपूर्ति विभाग की 03 तथा अन्य विभागों की 16 शिकायतें सहित कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।