लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में दिनांक 03.02.2026 दिन बुधवार को थाना फरधान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआँ खेलते हुये 03 नफर अभियुक्तों 1.सरनाम वर्मा पुत्र सोहनलाल 2.जगतपाल पुत्र खेमकरन 3.अनिल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कोरारा थाना फरधान जनपद खीरी को 52 ताश के पत्ते व कुल 2140/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 32/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 जुनैद खां,हे0का0 राकेश वर्मा,हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 गुलशन कुमार,का0 विमल कुमार थाना फरधान जनपद खीरी रहे।
लखीमपुर खीरी : थाना फरधान पुलिस ने 03 नफर अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
