फर्रुखाबाद:शब-ए-बारात को लेकर कोतवाली फर्रुखाबाद में पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में आगामी त्यौहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक यातायात/साइबर क्राइम फतेहगढ़ द्वारा कोतवाली फर्रुखाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

बैठक के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने उपस्थित जनसमुदाय से शब-ए-बारात का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि निर्धारित नियमों का पालन करें, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने जनता की समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में सभी ने मिलकर शब-ए-बारात के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।