फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 फरवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 02.02.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 देशी तमंचा एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निकिल कुमार पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी मोहल्ला अस्तबल तराई, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 31/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण :
01 देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसके संबंध में विधिक प्रक्रिया प्रचलित है। फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
