शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जौनपुर के सदर से लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बेस्ट कोचिंग क्लासेस का लाल दरवाजा जौनपुर में किया उद्घाटन ।
बेस्ट कोचिंग क्लासेस की संचालिका मुस्कान मौर्य छोटे बच्चों से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने में अपने क्षेत्र में बेहतर पहचान रखती हैं। मुस्कान मौर्य अच्छी समाजसेविका के साथ एक अच्छी पत्रकार भी हैं ।
इस अवसर मंत्री के साथ शहर के कपडा व्यवसायी राम जीयावन मौर्य, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रबन्धक मुन्ना मौर्य, जिला शाक्य मौर्य सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य ,सभाषद देवानंद मौर्य , जौनपुर के नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष के पुत्र विवेक मौर्य , जिला शाक्य सोसायटी के मिडिया प्रभारी संजय मौर्य खुटहन , प्रियदर्शी अशोक मिशन के संरक्षक दूधनाथ मौर्य,डी सी दादा दिनेश चंद्र सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे ।
मंत्री सहित सभी समाजसेवियों ने कोचिंग संचालिका मुस्कान मौर्य को बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रदान की।
