आज दिनांक 31/01/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम के नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत का गर्म जोशी से सभी पदाधिकारियों ने स्वागत कर फूल माला पहनाकर बधाई दी इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अनुज राजपूत को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और अनुज राजपूत को संगठन में नई पारी और नई ऊर्जा के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि जबसे श्री राजपूत संगठन में शामिल हुये है तब से उन्होंने संगठन में युवाओं को जोड़ा और किसानों के लिए दिन रात समय दिया जिसका फल शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दिया आगे भी हम सभी यही उम्मीद करते है कि अनुज राजपूत किसानों की समस्याओं को जिला संगठन के साथ मिलकर हल करने में मदद करते रहेंगे, इसके बाद नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अनुज राजपूत ने बोलते हुए कहा कि मैं शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ जनपद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार जी सहित संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी का आचार व्यक्त करता हूं और मैं पूरे विश्वास और ईमानदारी से पूरी निष्ठा से संगठन के द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करूंगा जनपद में संगठन से युवाओं और किसानों को जोड़ूंगा और उसके साथ साथ उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन से हल करूंगा |
इस कार्यक्रम के साथ साथ स्थानीय अभिसूचना इकाई जनपद फर्रुखाबाद के उप निरीक्षक एवं संकिसा यूनिट प्रभारी के सी चौधरी के आज सेवा निवृत होने पर जिला कार्यालय पहुंचने पर उनके द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों के लिए सभी पदाधिकारी एवं किसानों ने विदाई कार्यक्रम आयोजित कर शुभ कामनाएं दी ,
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिलाध्यक्ष अजय कटियार,जगन्नाथ शाक्य,गोपी शाक्य,अभय यादव,कृष्ण गोपाल मिश्रा,सुशील दीक्षित बाबा जी,जिला सचिव पुजारी कटियार, अरविंद गंगवार,मुकेश शर्मा,संजीव यादव,राजेश गंगवार,विजय सिंह शाक्य,अनीश सिंह सोनू सोमवंशी,रामप्रकाश पाल,टिंकू यादव,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,भोपत नगला प्रधान श्याम शाक्य,अंकेश गंगवार,सतीश कठेरिया,गंगा सिंह,संजय सिंह,अजीत सोमवंशी,आशीष यादव, राघवेंद्र सिंह, डंपी यादव,अमित कठेरिया,सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे |
फर्रुखाबाद, भारतीय किसान यूनियन(टिकैत)के नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत का जिला कार्यालय पर जोर दार स्वागत
