फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गंभीर हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा तीन अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
प्रकरण के अनुसार थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 228/2011 व वाद संख्या 337/2011, धारा 304 व 504 भादंवि के अंतर्गत अभियुक्तगण अनूप कुमार उर्फ अमित कुमार पुत्र पाती राम, रोहितास पुत्र पाती राम, पाती राम पुत्र निरंजन सिंह, निवासीगण ग्राम पुनतापुर, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी तथा कोर्ट पैरोकारों के सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 31.01.2026 को माननीय न्यायालय एडीजे-01, जनपद फतेहगढ़ द्वारा तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 25-25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
इस सफल पैरवी में एडीजीसी श्री संजीव कुमार पाल, एडीजीसी श्री हरिनाथ सिंह, कोर्ट मोहर्रिर हे0का0 अजय कुमार तथा पैरोकार हे0का0 श्याम जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फतेहगढ़ पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख एवं न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम को इस उपलब्धि के लिए सराहना प्रदान की है।
