फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव, जनपद फर्रुखाबाद निवासी वर्षा पुत्री श्री प्रेमपाल शाक्य एवं ग्राम दानचौरा, पोस्ट हिमायूंपुर, जनपद मैनपुरी निवासी कुलदीप पुत्र श्री राधेकृष्ण शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर बौद्ध परंपराओं के अनुरूप समता, करुणा, नैतिकता एवं आपसी सम्मान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। संस्कार उपरांत नवविवाहित दम्पति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भन्तेजी आनन्दकीर्ति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सान्निध्य में बौद्ध रीति से दाम्पत्य संस्कार सम्पन्न हुआ। साथ ही धर्मपाल बौद्ध भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवदम्पति को मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बौद्ध रीति से सम्पन्न यह विवाह सामाजिक समरसता, समानता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाला बताया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने इस प्रकार के संस्कारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
