फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को कलेक्ट्रेट सभागार में दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 जनवरी 2026 भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्वअरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, जिला आबकारी अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देशभक्ति और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।