जिलाधिकारी प्रणय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक-30 जनवरी, 2026, स्थान-रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, कासगंज में डी०टी०एफ० की बैठक आहूत की गयी
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक-30 जनवरी, 2026, स्थान-रूद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट, कासगंज में डी०टी०एफ० की बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी एवं बैठक में उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयों का नियमित वृहद निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये गये। विद्यालयों में साफ-सफाई व 08 मार्च को आयोजित महिला दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में संचालित बालिका शौचालय की मरम्मत, साफ-सफाई इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जायें, विद्यालय छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर ठहराव, शिक्षकों द्वारा को-लोकटेड आंगनबाड़ी से समन्वय स्थापित कर आंगनबाडी के बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाये तथा निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में शैक्षिक सत्र 2026-27 के ऑनलाइन प्रवेश हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपायुक्त डी०आर०डी०ए०, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहें।
