फर्रुखाबाद:जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक आयोजित, 5 प्रकरणों पर चर्चा व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लक्ष्य की समीक्षा

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक आयोजित, 5 प्रकरणों पर चर्चा व ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लक्ष्य की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जनपद स्तर पर औद्योगिक विकास एवं निवेश से संबंधित मुद्दों की समीक्षा हेतु माह जनवरी की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में कुल 05 प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के अंतर्गत विभागवार आवंटित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।

औद्योगिक आस्थान खिमसेपुर में मै0 आई0डी0वी0बी0 रिसाइकिलिंग प्रा0लि0 के भूखण्ड पर निष्क्रिय विद्युत पोल हटाए जाने के संबंध में अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड खिमसेपुर ने जानकारी दी कि इस संबंध में स्टीमेट तैयार कर यू0पी0सी0डा0 को प्रेषित कर दिया गया है। भुगतान प्राप्त होने के उपरांत एक सप्ताह के भीतर पोल हटाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त उ0प्र0 सहकारी कताई मिल्स लिमिटेड, कम्पिल की भूमि को प्रदेश में त्वरित रोजगार सृजन एवं नए औद्योगिक आस्थान विकसित करने के उद्देश्य से उपयोग में लाने हेतु कताई मिल की भूमि से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की गई।

जिला उद्योग बन्धु समिति द्वारा सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि संबंधित प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।