फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक संपन्न, पॉक्सो एक्ट के 5 प्रकरणों को मिली स्वीकृति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए गए मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला संचालन समिति द्वारा पॉक्सो एक्ट के कुल 5 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृत प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित को ₹3 लाख की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है, जिससे पीड़ितों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग मिल सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सहायता राशि का वितरण निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना पीड़ितों को न्याय के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन की दिशा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।