लखनऊ:33/11 केवी सबस्टेशन रतन खंड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद स्थित 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन रतन खंड पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर 11 केवी एलडी सबस्टेशन रजनी खंड के अवर अभियंता शिवकुमार शाक्य सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित कर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।