फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा अवैध तमंचों व कारतूसों सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जनवरी 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर पशु चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी किए गए मवेशियों के साथ-साथ अवैध तमंचों व कारतूसों सहित 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

मुन्ना लाल पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम नगला पूरन, थाना मऊदरवाजा (वर्तमान पता ग्राम कुईयाबूट, महावीर कोल्ड के पास), जनपद फतेहगढ़।, हरिश्चन्द्र पुत्र नन्दराम, निवासी ग्राम बघऊ, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़। पप्पू उर्फ अनिल कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला पूरन, थाना मऊदरवाजा (स्थायी पता ग्राम ऊनर पर, थाना मेरापुर), जनपद फतेहगढ़।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 24/25 जनवरी 2026 की रात्रि में ग्राम खुम्मरपुर से बकरियों की चोरी (मु0अ0सं0 34/2026) तथा ग्राम नगला बैजू से भैंस की चोरी (मु0अ0सं0 35/2026) की घटनाओं के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए थे।

घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु सक्रिय मऊदरवाजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झौनी नगला के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को चोरी किए गए मवेशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी व कानूनी कार्रवाई

जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त हरिश्चन्द्र एवं पप्पू उर्फ अनिल कुमार के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अवैध असलाह के संबंध में थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे भैंस व बकरी चोरी करते हैं और लोगों को डराने-धमकाने के लिए अवैध असलाह रखते हैं।

बरामदगी का विवरण

02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

01 भैंस, 02 बकरियां, 01 बकरी का बच्चा (बकरा)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह, उ0नि0 श्री वरिन्द्र सिंह, उ0नि0 श्री पंकज कुमार यादव, उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह यादव, हे0का0 मनोज कुमार, का0 रक्षपाल, का0 अनुज कुमार

थाना मऊदरवाजा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरों के गिरोह पर करारा प्रहार हुआ है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।