फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को बीबीगंज स्थित अग्रवाल सभा भवन में श्रीवास्तव एकता मंच (नंदवंशी) के तत्वावधान में भारत रत्न से सम्मानित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दूर-दराज से आए समाज के लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ की गई।
सभा में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंच पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, पूर्व कानूनगो राजेंद्र श्रीवास्तव, उपदेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, पंचायत विभाग के सचिव डॉ. महेन्दर श्रीवास्तव, पूर्व सभासद अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग मंचासीन रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीवास्तव एकता मंच शीघ्र ही शासन से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा शहर के मुख्य बाजार में स्थापित कराने की मांग करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि यह मांग शांतिपूर्वक पूरी नहीं की गई तो मंच कर्पूरी ठाकुर जी के सम्मान में संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव एकता मंच अब समाज की एकजुट ताकत को संगठित कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा और किसी भी श्रीवास्तव परिवार के साथ अन्याय होने पर मंच मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि श्रीवास्तव एकता मंच शीघ्र ही प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करेगा तथा आने वाले चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारकर जिले की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
सभा में टीटू श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, सर्वेश राही, राकेश श्रीवास्तव, रवीश चंद्र फौजी, अनुराग नंदन, राजकुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, जीतू, अखिलेश कुमार, शिवांश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
