16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ने दिलाई शपथ
कासगंज: 24 जनवरी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई जो कि इस प्रकार है-हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कासगंज : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ने दिलाई शपथ
