फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद के समस्त थानों में आज “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर पहुंची जनता की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित मामलों में विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।
थाना समाधान दिवस के माध्यम से पुलिस एवं प्रशासन का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना, अनावश्यक विवादों का समाधान करना तथा पुलिस–जन संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु थाना समाधान दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि स्थानीय स्तर पर ही विवादों का प्रभावी समाधान हो सके।
