फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को अभिषेक पुत्र श्री राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम लालपुर, पोस्ट जोत, जनपद मैनपुरी एवं लक्ष्मी पुत्री श्री धनपाल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम अनीभोज, पोस्ट समधन, जनपद कन्नौज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।
बौद्ध परंपरा के अनुरूप आयोजित इस संस्कार में समानता, करुणा और आपसी सम्मान के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपति को विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के लोगों ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, शांतिपूर्ण और समरस दाम्पत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बौद्ध दर्शन एवं सामाजिक समता के संदेश भी दिए गए।
आयोजकों ने कहा कि बौद्ध रीति से विवाह संस्कार सामाजिक समानता, वैज्ञानिक सोच और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में मजबूत संदेश जाता है।
