गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सीजीएनपीजी कॉलेज गोला में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पर्चन कर 130वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर पर मां सरस्वती का पूजन भी किया। अभाविप के नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज के गठन जैसे साहसी कदम उठाए थे जो न सिर्फ देश की आजादी में अहम योगदान रहा बल्कि यह उन्हें राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं। उन्होंने कहा नेताजी के आदर्श और बलिदान को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर तहसील संयोजक प्रशान्त गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान रहा है। आज के युवाओं को उनके बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है।
इस अवसर पर तहसील सहसंयोजक हर्ष भारद्वाज, अभय कटियार, ऋषि मिश्रा,जतिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, अनुतेज सिंह, रचित बाल्मीकि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
