फर्रुखाबाद:कम्पिल पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई: 54 किलो नाजायज गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 जनपद फतेहगढ़ में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम ने 54 किलो नाजायज गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 22 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्तों को 05 ट्रॉली बैग में भरे 54 किलो नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 13/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते

अंकित शुक्ला उर्फ शंशाक, पुत्र सूर्यप्रकाश, निवासी नरकसा अम्बेडकर नगर, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़। आयुष, पुत्र सूर्यप्रकाश, निवासी नरकसा अम्बेडकर नगर, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़। ओमजी, पुत्र नन्हें कठेरिया, निवासी नारायणपुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अपनी सुविधा अनुसार गांजे की सप्लाई करते थे। अभियुक्तों ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।

बरामदगी का विवरण

05 ट्रॉली बैग में नाजायज गांजा — कुल वजन 54 किलो

अनुमानित कीमत: लगभग ₹12,50,000

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

अंकित शुक्ला उर्फ शंशाक मु0अ0सं0 13/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कम्पिल, मु0अ0सं0 79/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना राजेपुर, आयुष मु0अ0सं0 13/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कम्पिल, ओमजी मु0अ0सं0 13/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कम्पिल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमें

थाना कम्पिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष नितिन बौधरी, उ0नि0 दिनेश कुमार, उ0नि0 हरीश कुमार, का0 गुलशन ध्रुव, का0 कुलदीप शर्मा, का0 सुमित कुमार, आचा0 जयकुमार

एसओजी टीम

सचिन सिंह चौधरी (प्रभारी एसओजी), हे0का0 करन यादव, हे0का0 तेजप्रताप, हे0का0 जितिन त्रिपाठी, का0 दिव्यांशु, का0 सौरभ धीमान, का0 धर्मेंद्र सिंह, का0 विकास चन्द्र, मु0आ0चा0 चंद्रशेखर

सर्विलांस टीम

संत कुमार (प्रभारी सर्विलांस टीम), क0औं अमित शर्मा, हे0का0 मयंक दीप, हे0का0 संदीप राव, हे0का0 अनुराग कुमार, हे0का0 सचेंद्र सिंह, का0 राहुल शर्मा

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।