फर्रुखाबाद:मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताएं सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जनवरी 2026 मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में आज जनपद के उच्च शिक्षा महाविद्यालयों की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं रील प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं समाज को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य रत्न शाक्य (मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, फर्रूखाबाद), द्वितीय स्थान आरुष (डी.एन. पी.जी. कॉलेज, फतेहगढ़) तथा तृतीय स्थान फरासत हुसैन (डी.एन. पी.जी. कॉलेज, फतेहगढ़) ने प्राप्त किया।

लघु नुक्कड़ नाटिका प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनैना, राज एवं करुणा कश्यप की टीम (आर.पी. डिग्री कॉलेज, कमालगंज), द्वितीय स्थान फरासत हुसैन, शिखर सिंह एवं आयुष यादव की टीम (डी.एन. पी.जी. कॉलेज, फतेहगढ़) तथा तृतीय स्थान सलोनी कठेरिया, आवेंद्र प्रताप, अभय बाबू एवं अमित कुमार की टीम (मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, फर्रूखाबाद) ने प्राप्त किया।

रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय (मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, फर्रूखाबाद), द्वितीय स्थान सौम्या चौहान (मा० कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, फर्रूखाबाद) तथा तृतीय स्थान राज (आर.पी. डिग्री कॉलेज, कमालगंज) ने हासिल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना सिंह ने की। प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा किया गया तथा मंच संचालन डॉ. प्रियांशु गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) फर्रूखाबाद श्री सुभाष राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही।

निर्णायक मंडल में डॉ. रमन प्रकाश (प्राचार्य, भारतीय महाविद्यालय फर्रूखाबाद), डॉ. कन्हैया महौर (असिस्टेंट प्रोफेसर, आर.पी. डिग्री कॉलेज कमालगंज) एवं डॉ. नरेंद्र मिश्रा (असिस्टेंट प्रोफेसर, लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय कायमगंज) शामिल रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शालिनी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनामिका सक्सेना तथा कर्मचारी श्री किशन पाल एवं श्री राजेश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना रहा।