कासगंज: जिला अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन संपन्न

सभागार कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह कीअध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें किसान यूनियन अध्यक्ष श्री संजय प्रजापति द्वारा मटर मण्डी मोहनपुरा में मटर खरीद के समय आढती द्वारा पक्की रशीद नही दी जाने तथा खरीद पर 3 प्रतिशत की कटौती व बैग का वजन 50 किग्रा से अधिक होने पर 2 किग्रा की अतिरिक्त कटौती करने सम्बन्धी शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा महोदय द्वारा अगले वित्तीय वर्ष में मटर की खरीद मण्डी परिसर कासगंज में कराने हेतु कार्ययोजना बनाने का आस्वासन दिया गया, कृषक श्री मनोज गिरि ग्राम-नरोली द्वारा बाजरा के भुगतान न होन से सम्बन्धित शिकायत की जिसका संज्ञान मण्डी सचिव द्वारा लिया गया, कृषक श्री दिनेश ग्राम-मनिकापुर द्वारा नलकूप संख्या 158 को सकीय कराने हेतु सम्बन्धित शिकायत की जिसका अधिशासी अभियन्ता नलकूप द्वारा संज्ञान लिया गया। उप कृषि निदेशक कासगंज द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डाला एवं कृषकों को जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु जागरूक किया एवं विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।, जिला कृषि अधिकारी कासगज द्वारा फसलों में लगने वाले कीटों के रोकथाम के लिये सोलर लाईट ट्रैप का उपयोग व उर्वरको की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी तथा खेती में संतुलित उर्वरक प्रयोग करने के सम्बन्ध में कृषको को जागरूक तथा कृषकों को फसल बीमा से सम्बन्धित जानकारी दी, जिला गन्ना अधिकारी कासगंज द्वारा बकाया गन्ना भुगतान जल्दी कराने का आस्वासन दिया गया, पशुपालन विभाग द्वारा एफ०एम०डी वायरस की रोकधाम के लिये दिनांक-22.01.2026 से जनपद में टीकाकरण प्रारम्भ होने से सम्बन्धित जानकारी दी गयी, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कृषकों को एकीकृत बागवानी विकास योजना सम्बन्धित जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक कासगंज, जिला उघान अधिकारी,, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विधुत/सिंचाई एवं नलकूप, जिला कृषि अधिकारी कासगंज व अन्य विभागों के अधिकारीउपस्थित रहे।