गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में हरद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियो द्वारा वैश्य समाज के खिचड़ी भोज कार्यक्रम को लेकर धर्मशाला की अनुमति न दिए जाने से वैश्य समाज में आक्रोश देखा गया। हरद्वारी वैश्य समाज के सजातीय बंधु आदित्य गुप्ता व अनूप गुप्ता ने बताया खिचड़ी भोज कार्यक्रम को लेकर हरद्वारी वैश्य समिति के अध्यक्ष व महामंत्री के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर धर्मशाला की निशुल्क मांग की गई थी जिसे समिति के पदाधिकारियो द्वारा मना कर दिया गया जिससे वैश्य समाज में भारी रोष है।
आदित्य गुप्ता आदी ने बताया समाज के हित में खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए धर्मशाला न दिए जाने से वैश्य समाज की भावनाएं आहत हुई है जिससे समाज में गहरा रोष है जो कि बहुत दुखद और विचारणीय है। उन्होंने इसे पदाधिकारियों की मनमानी और तानाशाही बताया है।
वैश्य समाज के सजातीय बंधु अनूप गुप्ता ने बताया समाज में हरद्वारी वैश्य समाज की बड़ी संख्या होने के बावजूद खिचड़ी भोज कार्यक्रम के लिए धर्मशाला की अनुमति नहीं प्रदान की गई जो कि बहुत दुखद और चिंताजनक है।
दस्तक न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ अनुज कुमार गुप्ता ने जब इस पूरे प्रकरण को लेकर हरद्वारी वैश्य समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया पर उनका फोन नहीं उठा।
लखीमपुर खीरी : पदाधिकारियो द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम को लेकर धर्मशाला की अनुमति न दिए जाने से वैश्य समाज में आक्रोश
