कासगंज।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई कासगंज द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 कार्यालय में तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह द्वारा की गई।
कार्यशाला में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई से आए अरुण कुमार शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर वीरेंद्र कुमार, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता शुभम पचौरी एवं अर्श काउंसलर द्वारा मानसिक तनाव के कारण, लक्षण एवं निवारण, चिंता व अवसाद, बच्चों की मानसिक समस्याओं तथा तनाव कम करने हेतु योग, कसरत एवं ध्यान प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन श्री सौरव यादव, वन स्टाफ सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव, काउंसलर मनीष पाठक, सुपरवाइजर योगेश कुमार, केस वर्कर मयंक कुलश्रेष्ठ, संध्या पाल एवं नीतू सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कासगंज: तनाव प्रबंधन विषय पर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में कार्यशाला आयोजित
