फर्रुखाबाद:AIMRAH ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जनपद की सामाजिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रिय गैर-लाभकारी संस्था AIMRAH फाउंडेशन द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को उनके एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर AIMRAH संस्था ने सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग की दिशा में अपनी सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया।

दिनांक 19 जनवरी 2026 को AIMRAH संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अशोक स्तंभ, शुभकामना पत्र तथा संस्था की पब्लिक कॉपी भेंट की। पब्लिक कॉपी के माध्यम से संस्था के उद्देश्यों, कार्यशैली एवं भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि AIMRAH समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

अशोक स्तंभ भेंट किए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए AIMRAH संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कार्य करने वाली ऐसी संस्थाएं प्रशासन के लिए सहयोगी सिद्ध होती हैं और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा, “मैं चाहता हूं AIMRAH राष्ट्रवादी सोच के साथ काम करे, तो मेरा NGO के प्रति पूरा सहयोग रहेगा।” उनके इस वक्तव्य को सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

भेंट कार्यक्रम के दौरान AIMRAH संस्था के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राजकमल सिंह (चेयर पर्सन), अर्पित शाक्य (सीईओ), धर्मवीर सिंह (डायरेक्टर जनरल) एवं सचिन कुशवाहा (सीएफओ) शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी जनपद के विकास हेतु सहयोगात्मक भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

स्थानीय स्तर पर AIMRAH संस्था की इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।