फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के गोदाम से गायब हुए 131 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वीर प्रताप सिंह (तथाकथित पत्रकार) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 131 स्मार्ट फोन (लावा कम्पनी, गहरे नीले रंग) बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
नाम: वीर प्रताप सिंह (तथाकथित पत्रकार) पिता का नाम: जंगबहादुर सिंह, स्थायी पता: ग्राम व पोस्ट ऐली, थाना बिधूना, जनपद औरैया, वर्तमान पता: शास्त्री नगर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़
घटना का विवरण
स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वितरण हेतु कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के गोदाम में रखे गए 802 स्मार्टफोन एवं 05 टैबलेट के गायब होने के मामले में वादी श्री आशीष वर्मा, वर्तमान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, कलेक्ट्रेट फर्रुखाबाद के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 13 जनवरी 2026 को मु0अ0सं0 18/2026 धारा 316(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त वीर प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में स्वान नेटवर्किंग का कार्य करता था और उसका संपर्क पूर्व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान से था। इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 131 स्मार्टफोन बरामद किए गए।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 18/2026 धारा 316(5)/317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस, कोतवाली फतेहगढ़, मु0अ0सं0 221/2009 धारा 452/323/504/506 भादवि, थाना बिधूना, जनपद औरैया
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम:
प्र0नि0 श्री रणविजय, अ0नि0 श्री तेज सिंह, उ0नि0 श्री रमाशंकर पांचाल, उ0नि0 श्री शिवकुमार, हे0का0 एलम, का0 छोटेलाल, का0 राहुल कुमार
सर्विलांस पुलिस टीम:
उ0नि0 श्री सन्त कुमार (प्रभारी), क0आ0 अमित कुमार, मु0आ0 संदीप कुमार, मु0आ0 अनुराग कुमार, मु0आ0 सचेन्द्र सिंह, मु0आ0 मयंकदीप, का0 राहुल शर्मा
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
