फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त, कानून व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बाजार, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पैदल गश्त से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।