कासगंज:उपजिलाधिकारी द्वारा विशेष अभियान दिवस पर चेकिंग अभियान

दिनांक 18.01.2026 को सभी मतदेय स्थलों पर ड्राफ्ट सूची एवं asdd सूची बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाया गया। विशेष अभियान दिवस पर उपजिलाधिकारी पटियाली‚ प्रदीप कुमार विमल द्वारा विशेष अभियान दिवस दिनांक 18.01.2026 को बूथ संख्या 90‚ 90‚ 92 पी0जी0 कालेज गंजडुण्डवारा व बूथ संख्या 93‚ 94‚ 95‚ 96 हरनारायन इण्टर कालेज गंजडुण्डवारा व बूथ संख्या 163‚ 164 व 165 प्रा0पा0 गनेशपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के समय बीएलओ के पास फार्म 6 – 16 एवं फार्म 8 – 03 प्राप्त हुये‚ सभी बीएलओ‚ सुपरवाइजर एवं सम्बन्धित वार्ड के सभासद उपस्थित मिलें। उपस्थित सभासदों से अनुरोध किया है कि 18-19 आयुवर्ग के मतदाता एवं महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक सूची में जुडवाने का अनुरोध किया गया। तथा सम्बन्धित बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिये गये कि वह आयोग द्वारा मतदाताओं की सहायता हेतु उपलब्ध करायी जा रही सुविधा वुक ए कॉल प्राप्त होते ही सम्बन्धित मतदाता से तत्काल सम्पर्क कर निस्तारण किया जायें।साथ ही bla एवं blo को अधिक से अधिक नए मतदाता बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।