फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति में तहसील कायमगंज परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 23, विकास विभाग की 14, आपूर्ति विभाग की 04, नगर पालिका/नगर पंचायत की 05 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा 40 गरीब एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
