कासगंज :जिलाधिकारी प्रणयसिंह के आदेश से 20 जनवरी को निष्प्रोज सामग्रियों की नीलामी

नजारत अनुभाग में इलैक्ट्रनिक सामग्री, कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरण, लकड़ी का सामान/फर्नीचर, वाहनों से सम्बन्धित सामान, जनरेटर सैट, लोहे का सामान/स्टील फर्नीचर, कूलर, फैन आदि निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी दिनांक 20 जनवरी 2026।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश के द्वारा जनपद कासगंज के नजारत अनुभाग में विभिन्न श्रेणी के अक्रियाशील/निष्प्रयोज्य सामग्रियों को नीलाम कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुपालन में अवगत कराना है कि नजारत अनुभाग में इलैक्ट्रनिक सामग्री, कम्प्यूटर एवं सहवर्ती उपकरण, लकड़ी का सामान/फर्नीचर, वाहनों से सम्बन्धित सामान, जनरेटर सैट, लोहे का सामान/स्टील फर्नीचर, कूलर, फैन आदि निष्प्रयोज्य सामग्रियों की नीलामी दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 11ः00 बजे रुद्राक्ष सभागार कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न कराई जायेगी।
नीलामी की शर्ते एवं शेष जानकारी हेतु किसी कार्य दिवस में समय 12ः00 बजे से 16ः00 बजे तक नाजिर सदर, नजारत अनुभाग कलेक्ट्रेट कासगंज से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है