अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिले में संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के क्रम में मॉकड्रिल से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कासगंज: जिलाधिकारी द्वारा मॉकड्रिल में सम्मिलित डिफेंस वॉरियर्स/संबंधित कर्मियों को डिफेंस किट का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना है, जिससे जन-धन की सुरक्षा की जा सके।
उसके उपरांत अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिले में संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के क्रम में मॉकड्रिल से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉकड्रिल की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा रिहर्सल कराकर उनकी तैयारियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पार्क में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का रिहर्सल नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा आम नागरिकों के समक्ष किया गया जिसमें आपदा के समय में घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार देना, गम्भीर घायल व्यक्तियों को तत्काल एम्बुलेंस से चिकित्सालय भेजना, आग लगने पर तत्काल आग बुझाना एवं भवनों में आग के कारण हुये धुंए में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित निकालना आदि का रिहर्सल किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन कराये जाने के संबंध में उच्च स्तरीय निर्देश प्राप्त हुए हैं। दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 6ः00 बजे ब्लैक आउट मॉक ड्रिल किया जायेगा जिसमें खतरे की सम्भावना का सायरन बजते ही 10 मिनट के लिये विद्युत व्यवस्था बाधित की जायेगी तथा समस्त नागरीकों से भी अपील की जाती है कि अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की विद्युत /प्रकाश व्यवस्था को भी इस अवधि में वाधित कर दिया जाये।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा मॉकड्रिल के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभ्यास नियमित रूप से कराए जाएंगे, ताकि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।
