‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स ने मकर संक्रांति के अवसर पर एक खास 3D एनिमेटेड एपिसोड लॉन्च किया है. इस एपिसोड का नाम ‘द ग्रेट इंडियन गोकुलधाम काईट फेस्टिवल’ है. ये 12 जनवरी को शाम 6:30 बजे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3D एनिमेटेड सीरीज’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ.
एपिसोड हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, बंगला, तेलुगु और कन्नड़ सहित कुल आठ भाषाओं में अवेलेबल है, जिससे ये अलग-अलग जगह के दर्शकों तक आसानी से पहुंच सके. द ग्रेट इंडियन गोकुलधाम काईट फेस्टिवल में मकर संक्रांति का त्योहार मनाने का आनंद दिखाया गया है. एपिसोड में एकता, फीलिंग और परंपराओं को मजेदार कहानी और ह्यूमर के साथ पेश किया गया है.
गोकुलधाम सोसाइटी का मकर संक्रांति पतंग उत्सव टीवी शो में पहले भी कई बार दिखाया जा चुका है और दर्शकों को हमेशा पसंद आया है. इस खास 3D एनिमेटेड एपिसोड में उसी उत्सव को नए अंदाज में दिखाया गया है. एपिसोड में एक अजीब सी पतंग के कारण उत्सव में हंगामा हो जाता है और कहानी ये बताती है कि गोकुलधाम के लोग इस मज़ेदार और थोड़ी मुश्किल स्थिति से कैसे निपटते हैं. एपिसोड में त्योहार की खुशियां और ट्विस्ट भी बने रहते हैं, जिससे लोग एंटरटेनमेंट के साथ त्योहार का मजा भी ले सकते हैं.
