गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर अभाविप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह अशोक चौराहा पर चाय व छाछ का वितरण किया व नीलकंठ मैदान में गरीबों को निशुल्क वस्त्र वितरण किया गया तत्पश्चात पैरामाउंट प्रशिक्षण क्लासेज में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रांत प्रवासी के रूप में आए प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अलख कान्त श्रीवास्तव जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद जी केवल संत ही नहीं बल्कि भारत के युवा शक्ति के शिल्पकार थे स्वामी विवेकानंद ने कई देश में धर्म का प्रचार प्रसार किया और शिकागो में आयोजित धर्म संसद में उन्होंने अपने धर्म का प्रचार प्रसार किया जिससे भारत माता का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ। प्रशिक्षण क्लासेज के प्रशिक्षण निर्देशक पटेल सुशील वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने दुनिया को सिखाया कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उनका जीवन और संदेश आज भी करोड़ों युवाओं को प्रेरित करता है। उनका सबसे प्रसिद्ध नारा आज भी गूंजता है: उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
इस अवसर पर जिला सहसंयोजक अक्षत पांडे, तहसील संयोजक प्रशांत गुप्ता, तहसील सहसंयोजक हर्ष भारद्वाज, नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला, नगर एसएफएस सहसंयोजक दीपक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : अभाविप ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम
