फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम थाना की तत्परता से पीड़ित को वापस मिले 15 लाख रुपये

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 थाना साइबर क्राइम जनपद फतेहगढ़ द्वारा एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक खाते से गलती से स्थानांतरित हुई 15 लाख रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को सुरक्षित रूप से वापस पीड़ित के खाते में जमा कराया गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पीड़ित आवेदक श्री आलोक भारती बैंक में 15 लाख रुपये की RTGS प्रक्रिया हेतु गए थे। बैंक में RTGS फॉर्म भरते समय भूलवश गलत बैंक खाता संख्या अंकित हो जाने के कारण 15,00,000 रुपये की पूरी धनराशि किसी अन्य अज्ञात बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई।

घटना की जानकारी होते ही पीड़ित द्वारा तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

त्वरित कार्यवाही का विवरण

शिकायत प्राप्त होते ही थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जिस बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर हुई थी, उसे तत्काल डेबिट फ्रीज कराया। इसके पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए 15 लाख रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को सुरक्षित रूप से आवेदक आलोक भारती के बैंक खाते में वापस कराया गया।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने में थाना साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

साइबर क्राइम पुलिस की अपील

साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो तत्काल: साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें

या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें अथवा अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें, सतर्क रहें, जागरूक रहें।

साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।