फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जनवरी 2026 फर्रुखाबाद–कासगंज रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेकपुर खुर्द के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 50 वर्ष की महिला का शव पड़ा हुआ पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा मृत महिला का फोटो सार्वजनिक किया जा रहा है, ताकि यदि कोई व्यक्ति महिला के संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो वह पुलिस को सूचित कर सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के नाम-पते या पहचान के बारे में कोई भी जानकारी हो तो थाना मऊ दरवाजा, जिला फर्रुखाबाद से संपर्क करें।
संपर्क सूत्र:
थाना अध्यक्ष मऊ दरवाजा, फर्रुखाबाद मोबाइल नंबर: 94544033227
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
