फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त क्रम में थाना कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 401/2014, वाद संख्या 01/2015, धारा 308/34 भादवि एवं 3(1)10 एससी/एसटी एक्ट के अभियुक्तगण सुभाष पुत्र स्व0 रामविलास एवं जयचन्द्र पुत्र रामविलास, निवासीगण शीशमबाग कैंट, कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था।
फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर द्वारा निरंतर अथक प्रयास व प्रभावी पैरवी की गई। जिसके परिणामस्वरूप माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) कोर्ट द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को अभियुक्तगण को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक अभियुक्त को 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹30,000-₹30,000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इस सफल अभियोजन में एडीजीसी श्री कृष्ण कुमार पाण्डे, एडीजीसी श्री अनुज कटियार, कोर्ट मोहर्रिर का0 बंटी कुमार तथा पैरोकार हे0 का0 श्याम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस एवं अभियोजन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
