फर्रुखाबाद:नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी और बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न अथवा महिला सम्बन्धी अपराध होने पर इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, बाल सुरक्षा, महिला उत्पीड़न एवं अन्य महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना भय पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे, जिससे महिलाएं और बालिकाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

स्थानीय महिलाओं ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ती है और वे अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझ पाती हैं।