फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 11 जनवरी को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जनवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक रविवार दिनांक 11 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन आर.पी. पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल) बाईपास, नगला खैरबन्द, कायमगंज रोड, फर्रुखाबाद स्थित परिसर में किया जाएगा।

बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षो का सम्मान एवं उनको मनोनयन पत्र का वितरण, साथ ही कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्षो के मनोनयन की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।

बैठक में संगठन की टेलीफोन डायरेक्ट्री को अद्यतन करने के उद्देश्य से शेष नामों की सूचियां एकत्र की जाएंगी। साथ ही नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अशोक स्तंभ स्थापना को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा, समिति द्वारा समाजहित में संचालित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े नए कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं, जिससे महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए जा सकें और संगठन को एक सशक्त दिशा मिल सके।