गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 06.01.2026 दिन मंगलवार को थाना गोला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 006/2025 धारा 109(1), 115(2) बी0एन0एस0 में 01 नफर वांछित अभियुक्त भास्कर सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी सब्जी मण्डी मोड़ कुम्हारन टोला कस्बा व थाना गोला जनपद खीरी उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 योगेश कुमार,उ0नि0 युवराज बालियान,हे0का0 विजयपाल वर्मा,का0 अवनीश कुमार रहे।
लखीमपुर खीरी : थाना गोला पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
