जौनपुर :तेज रफ्तार बाइक सवार ने ली किसान की जान

जौनपुर जिले मे खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गाँव के पास खुटहन जौनपुर रोड पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में खुटहन गाँव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व ओम प्रकाश सिंह उम्र लगभग 48 की दर्दनाक मौत हो गयी । उपस्थिति लोगों ने बताया कि वे खेत से काम कर घर की तरफ लौट रहे थे तभी खुटहन जौनपुर रोड को पार करते समय तेज रफ़्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया ।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , दुर्घटना में बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं ।
सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को‌ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , तहरीर के आधार पर बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

इस घटना से खुटहन ग्रामवासियों में शोक का वातावरण छाया हुआ हैं ।
ग्रामवासी रोड पर जगह जगह ब्रेकर लगाने की‌ मांग कर रहे हैं देखते हैं प्रशासन क्या निर्णय लेती हैं।