फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की उपयोगिता समझाई गई तथा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या अन्य महिला सम्बन्धी अपराध की स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहयोग लेने की अपील की। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा एवं जागरूकता के महत्व पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।
