हरदोई:-युवक का हाथ तोड़ा ₹15000 छीने बिलग्राम में न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

हरदोई:- जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के ककरा खेड़ा गांव में मारपीट और पैसे छीनने की एक गंभीर घटना सामने आई है यहां 21 वर्षीय विमल कुमार पुत्र यदुवीर का लाठी डंडों से हमला कर हाथ तोड़ दिया गया और उनके ₹15000 छीन लिए गए।

पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है विमल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि यह एक घटना 10 में 2025 सुबह करीब 5:00 बजे हुई थी वह अपने घर से बिलग्राम जाने के लिए निकले थे जब वह कन्नौज रोड पर सिंदरी गांव के पहले पहुंचे तो गांव के ही पंकज अमन रोहित अमित और गुड्डू मक्का के खेत में खेत से निकाल कर सामने आ गए और उन्हें घेर लिया