फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01.01.2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम द्वारा घोड़ा नखास चौकी के पास गश्त व चेकिंग के दौरान अयान पुत्र शमीम, निवासी मोहल्ला चौक इमामबाड़ा, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद पर मु0अ0स0 संख्या 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त अयान ने बताया कि वह उक्त तमंचा अपने शौक के लिए अपने पास रखता था। शेष सफाई न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही।
बरामदगी का विवरण
एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0 01/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली फर्रुखाबाद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी, उप निरीक्षक इमरान फरीद, उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विक्रान्त सिंह, कांस्टेबल ईशु चौधरी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
