फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने महिलाओं व किशोरियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 की जानकारी दी। साथ ही इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए संकट की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों जैसे छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उत्पीड़न एवं अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति सचेत किया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें निर्भीक होकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस का यह प्रयास समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।