फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, बजरंग ब्रिक फील्ड से JCB जब्त

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में उपजिलाधिकारी कायमगंज के साथ संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पिलखना, तहसील कायमगंज में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बजरंग ब्रिक फील्ड, पिलखना द्वारा बिना वैध अनुमति के खनन कर ईंट भट्ठे का संचालन किए जाने की पुष्टि हुई।

संयुक्त जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को पकड़कर थाना मेरापुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। प्रशासन द्वारा बताया गया कि खनन की विस्तृत पैमाइश पृथक से कराई जाएगी, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्थिति में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।