फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में तहसील सदर प्रशासन द्वारा कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भीषण शीतलहर को देखते हुए आयोजित इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से लगभग 400 वृद्धजनों, महिलाओं तथा निराश्रित/असहाय व्यक्तियों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए प्रशासन हर संभव सहायता सुनिश्चित करेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समय से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उक्त आयोजन में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
