फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 रविवार को ग्राम करमचन्दपुर नगला चके, पोस्ट झसी, जनपद फर्रुखाबाद निवासी विकास पुत्र श्री कलक्टर सिंह शाक्य तथा ग्राम नरुइया, पोस्ट रोहली, जनपद कन्नौज निवासी सुनैना पुत्री श्री रोहिताश शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत सम्पन्न कराया गया।
बौद्ध परंपरा के अनुसार आयोजित इस विवाह संस्कार में पंचशील, त्रिशरण एवं मंगल पाठ का वाचन किया गया। विवाह संस्कार पूर्ण होने के उपरांत धर्म पाल बौद्ध द्वारा नवदम्पति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर परिजन, समाज के गणमान्य लोग एवं बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित दंपति को सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं
