फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशन में आयोजित 7 दिवसीय बेसिक कोर्स स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस की गतिविधियाँ आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को स्कीम ऑफ ट्रेनिंग के अनुसार विधिवत रूप से संपादित की गईं।
शिविर के द्वितीय दिवस में प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन की मूल भावना, नेतृत्व कौशल, अनुशासन, सेवा भाव एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त गतिविधियाँ कोर्स स्टाफ द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप सुचारू ढंग से कराई गईं।
इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कानपुर मंडल श्री मयंक शर्मा, जिला मुख्यायुक्त श्री दिनेश कुमार वर्मा, जिला सचिव श्री महेश चन्द्र राजपूत, लीडर ऑफ द कोर्स (स्काउट) श्री मनोज कुमार रावत, लीडर ऑफ द कोर्स (गाइड) श्रीमती शशिप्रभा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती चमन शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री गजेंद्र सिंह, जिला स्काउट मास्टर श्री सुधीर कुशवाहा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री योगेश कुमार, स्काउट मास्टर श्री पुष्कर मिश्रा एवं श्री पुष्पेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में नेतृत्व, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर भविष्य में विद्यालयों एवं समाज में अनुशासित, सेवाभावी एवं जागरूक नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर की सभी गतिविधियाँ भारत स्काउट और गाइड की स्कीम ऑफ ट्रेनिंग के अनुरूप पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न।
